Spread the love

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पंचकूला स्थित Tau Devi Lal Stadium में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की पुलिस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने पहुंचे युवाओं के बीच जाने का अवसर मिला।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं से उनकी तैयारी, मेहनत और दैनिक रूटीन को लेकर खुलकर बातचीत की। युवाओं के उत्साह और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आज हरियाणा का युवा पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ रहा है क्योंकि उसे भरोसा है कि अब प्रदेश में नौकरी “बिना खर्ची-बिना पर्ची” केवल मेरिट के आधार पर मिलती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि Narendra Modi की पारदर्शिता और मेरिट आधारित व्यवस्था की सोच को हरियाणा सरकार ने मजबूती से लागू किया है। इसी का परिणाम है कि आज युवाओं के मन में निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया को लेकर विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा साफ दिखाई दे रही है।
उन्होंने युवाओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए मेहनत और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

By admin

Leave a Reply