Spread the love

CM के निर्देशों के बाद हरियाणा में पशुपालकों को जल्द ही घर बैठे पशु चिकित्सा सेवाओं की सुविधा मिलने जा रही है। पशु चिकित्सा विशेषज्ञों और सहायकों से लैस मोबाइल वैन टोल-फ्री नंबर 1962 के माध्यम से हर दिन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक सेवाएं प्रदान करेंगी।
सरकार के अनुसार कॉल प्राप्त होते ही मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई मात्र 30 मिनट के भीतर लाभार्थी के घर पहुंचेगी, जिससे पशुओं को समय पर इलाज और आपातकालीन देखभाल सुनिश्चित हो सकेगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस सुविधा को चरणबद्ध तरीके से 24×7 सेवा में परिवर्तित किया जाए, ताकि राज्यभर के पशुपालकों को हर समय बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
सरकार का उद्देश्य पशुपालन क्षेत्र को मजबूत बनाना, पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करना है।

By admin

Leave a Reply